ताजा समाचार

Surya Grahan 2024 Live : 54 साल बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण, देखें लाइव अनोखा नजारा

Surya Grahan 2024 Live: Longest total solar eclipse after 54 years, see unique view live

Join WhatsApp group

Surya Grahan 2024 Live : खगोलविद और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले पिछले कई दिनों से जिस दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण का इंतजार कर रहे थे, वो आज सोमवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान उत्तरी अटलांटिक से लगे क्षेत्र में कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा।

साल के पहले और 21वीं सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण को बेहद ही खास माना जा रहा है। इस दौरान अंतरिक्ष में 7 मिनट से ज्यादा समय तक अंधेरा रहेगा। उस दौरान हमारे सौर मंडल के कई ग्रह और धूमकेतु नंगी आंखों से देखे जा सकेंगे। इससे पहले 54 साल पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण देखा गया था। सूर्य ग्रहण के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने खास तैयारी कर रखी है।

Surya Grahan 2024 Live : 54 साल बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण, देखें लाइव अनोखा नजारा

देखें अद्भुत नजारा (Surya Grahan 2024 Live)

Credit – NASA 

कुछ घंटों में लगने वाला है महाग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 08 अप्रैल 2024 की रात को लगेगा।सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार रात 9.12 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 2.22 मिनट पर होगी। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट रहेगी। भारत में इस दौरान रात होगी इसलिए ये पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण कब लगता है ?

पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो वह पूरे सौर डिस्क को ढंक लेता है। इससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती और अंधेरा छा जाता है। 8 अप्रैल को भी पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो अमेरिका में दिखाई देगा।

क्या होता है सूतक काल

हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है और जब ग्रहण खत्म होता है तो सूतक भी खत्म हो जाता है। हिंदू धर्म में सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण पर सूतक ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटें पहले शुरू हो जाता है जबकि चंद्र ग्रहण जब होता है तो ग्रहण के शुरू होने से 5 घंटें पहले शुरू हो जाता है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण भारत में सूरत काल प्रभावी नहीं रहेगा।

क्या नवरात्रि पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया ?

आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और कल से यानी 09 अप्रैल से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। लेकिन इस बार चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लग रहा है।

भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो 9 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि पर इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा।

Source – Internet

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। देश और दुनिया (Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker