Pushpa 2 Teaser: ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, झुमके और घुंघरू के साथ खतरनाक अंदाज में दिखें अल्लू अर्जुन
Pushpa 2 Teaser: The explosive teaser of 'Pushpa 2' released, Allu Arjun seen in dangerous style with earrings and ghungroo.
![Pushpa 2 Teaser: 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, झुमके और घुंघरू के साथ खतरनाक अंदाज में दिखें अल्लू अर्जुन](/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-13-copy.jpg)
Pushpa 2 Teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर सेलेब्स के अलावा उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ साउथ में, बल्कि पूरे देश में हैं। देर रात एक्टर ने अपने घर के बाहर आकर फैंस को सरप्राइज किया था।
वहीं अब एक बार फिर एक्टर ने फैंस से मुलाकात की। सोमवार सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर फिल्म पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अपने चाहने वालों का प्यार देखते हुए एक्टर ने एक बार फिर अपने हजारों फैंस से सुबह घर के बाहर मुलाकात की।
Pushpa 2 Teaser: ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, झुमके और घुंघरू के साथ खतरनाक अंदाज में दिखें अल्लू अर्जुन
- यह भी पढ़ें :Hathi Ka Viral Video: भूख से परेशान हाथी ने गोदाम के शटर को कागज की तरह फाड़ दिया, वीडियो देख लोग हुए भावुक
देखें वीडियो
Credit – Mythri Movie Makers
पुष्पा 2 टीजर रिव्यू
पुष्पा 2 के टीजर की रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। फैंस का दावा है कि यह फिल्म सिर्फ हिट नहीं, बल्कि सुपरहिट होगी और बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस फिल्म की दीवानगी इस फिल्म को मिलने वाले व्यूज से ही पता चल रही है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। यूट्यूब पर ‘पुष्पा’ का ही जलवा दिखाई दे रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस लगातार टीजर को देखकर कमेंट कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, ”टीजर को देखकर मेरे तो रौंगटे खड़े हो गए।” एक और फैन ने लिखा, ”हैप्पी बर्थ डे अल्लू अर्जुन मैं उत्तर प्रदेश से हूं। पुष्पा 2 का इंतजार है।” एक और फैन ने लिखा, ”झुकेगा नहीं साला, अल्लू अर्जुन ही कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।” एक और फैन ने लिखा, ”एक दम झकास, एक्सिलेंट, माइंड ब्लोइंग, अमेजिंग, सुपर से भी ऊपर ऑल द बेस्ट अल्लू अर्जुन सर।”
टूटेगा सारे रिकॉर्ड
#Pushpa2TheRule Stats 🔥🔥
50K in 3Mins
100K in 7Mins
150K in 14Mins
200K in 20Mins
300k in 40 mins24hours All time record loading 〽️#Pushpa2TheRuleTeaser pic.twitter.com/Z8GKERVvmI
— 𝐃𝐞𝐬𝐢 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐚 🐼 (@The90sPanda) April 8, 2024
Can't wait to see Allu Arju as Pushpa 🔥 I wanted more from Pushpa 2 Teaser 💔 It ended with me wanting more. #Pushpa2TheRuleTeaser #Pushpa2 #Pushpa2TheRule #AlluArjun #Sukumar
pic.twitter.com/fPl98GAEYH— AKSHAT (@akshatscribes) April 8, 2024
15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा 2 (Pushpa 2 Teaser)
डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनामाघरों में रिलीज होगी। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल लीड रोल में है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2021 में आया था। मूवी के पहले पार्ट ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। फिल्म ने 398 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- यह भी पढ़ें : Imli Ke Chamatkarik Fayde: इमली खाने के होते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बॉलीवुड/मनोरंजन (Bollywood) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।