ताजा समाचार

MS Dhoni: सारे रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास… ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

MS Dhoni: Created history by breaking all records... became the first player in the world to do so

Join WhatsApp group

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस मैच के दौरान एक डिसमिसल करते ही यह रिकॉर्ड बना डाला। एमएस धोनी ने रविवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के खेल के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

धोनी ने पृथ्वी शॉ को आउट करने के लिए विकेट के पीछे आसान कैच लपका और टी20 क्रिकेट में 300 डिसमिसल (कैच + स्टंप) करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए दिनेश कार्तिक और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को हराया।

MS Dhoni: सारे रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास… ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Credit – Social Media

IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरते ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। जब भी वह स्ट्रोक लगा रहे थे तो फैंस का उत्साह चरम पर था। उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 231।25 रहा है।

MS Dhoni: सारे रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास... ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Credit – Social Media

टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार

  • 300 – महेंद्र सिंह धोनी
  • 274 – कामरान अकमल
  • 274 – दिनेश कार्तिक
  • 270 – क्विंटन डिकॉक
  • 209 – जोस बटलर

ऐसा है धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड

धोनी ने इंटरनेशनल करियर (टेस्ट+वनडे+टी20) में कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली। जो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा है। रिकी पोटिंग ने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी।

धोनी ने इन 332 मैचों मे से 178 मैचों में जीत दर्ज की, वहीं 120 में हार मिली। 6 मैच टाई रहे और 15 ड्रॉ रहे। माही ने 90 टेस्ट में 4876, 350 वनडे में 10773 और 98 टी20 इंटरनेशनल में 1617 रन बनाए। वहीं उन्होंने 250 आईपीएल मैचों में 5082 रन बनाए हैं।

Source – Internet

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। देश और दुनिया (Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker