Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने से 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
Accident News: 1 dead, 1 seriously injured after unknown vehicle hits bike
![Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने से 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल](/wp-content/uploads/2024/04/photo_6136628450979592198_x-e1713687238422.jpg)
Accident News : धनियाजाम के पास शुक्रवार रात में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वाहन के पहिए में दब गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि पाटाखेड़ा गांव निवासी मुंशीलाल पिता जंगू मर्सकोले उम्र 35 वर्ष और कन्हैया पिता सुकाली इवने उम्र 40 वर्ष अपनी बाइक से शुक्रवार की रात साबाढाना शादी समारोह में जा रहे थे।
Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने से 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मुंशीलाल मर्सकोले व उसका साथ कन्हैंया इवने गिर गए। इस दुर्घटना में मुंशीलाल के उपर से वाहन गुजरने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। कन्हैया इवने के पैर से दूसरा पहिया जाने से उसका पैर पिक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे राहगीर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली ले आए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। मृतक मुंशीलाल मर्सकोले के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भतीजे रिंकेश मर्सकोले ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- यह भी पढ़ें : Very Funny Jokes : एक बार बंटी जंगल से जा रहा था, उसे एक चुड़ैल ने रोका और बोली…
- यह भी पढ़ें : IAS Success Story: मां ने बेचे गहने, गैस भराने तक के पैसे भी नहीं, मजदूरी कर पढ़ाया, बेटे ने यूपीएससी पास कर रचा इतिहास
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।