Betul Murder News: बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम नजरपुरढाना में एक पति ने बास-डंडों से पिटाई कर मंगलवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना मंगलवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने रात 10 बजे के बाद शव अस्पताल पहुंचवाया था। इधर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला व आरोपी दोनों शराब के नशे में थे व उनके बीच विवाद हो रहा था, जिसके चलते हत्या की गई है।
टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि उर्मिला पति विनोद उइके (30साल) निवासी नजरपुर ढाना, थाना बोरदेही में घरेलू लड़ाई झगड़े मारपीट में महिला के पति विनेक उइके ने उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी। हमने महिला के शव को मुलताई के सरकारी अस्पताल भिजवाया है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आगे की जांच जारी है।
यह है हत्या का कारण
टीआई ने बताया कि 2 साल पहले इनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी में विवाद होता था व दोनों शराब पीने के आदी थे। मंगलवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने बास-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर महिला की हत्या कर दी।
रात में ही की गई आरोपी पति की गिरफ्तारी
टीआई ने बताया कि पति की ओर से बास-डंडों से पत्नी पर कई वार किए गए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रात को ही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।