लोकल समाचार

Betul Accident: बस को धक्‍का लगाकर स्‍टार्ट करते समय यात्रियों पर चढ़ी बस, एक गंंभीर रूप से घायल, मुलताई अस्‍पताल किया भर्ती

Betul Accident: बस के अनियंत्रित होने पर बस के चपेट में आए यात्री, एक गंभीर रूप घायल Betul Accident: मुलताई में एक यात्री बस को चालू करने के लिए जब धक्का लगाया जा रहा था तो बस अनियंत्रित हो गई। कुछ यात्री बस की चपेट में आ गए। एक यात्री पर बस का पहिया चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। कई यात्रियों का सामान उसकी चपेट में आ गया है। दुर्घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी फैल गई। घायल को उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिस युवक पर बस चढ़ी है, वह शादी से वापस आया था। वह वापस धार जिले के पीथमपुर जा रहा था, पानी पीने के लिए बस स्टैंड पर परिवार सहित रुका हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा कि मुलताई से बोरदही के बीच चलने वाली खान बस सर्विस की बस शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मुलताई के बस स्टैंड से बोरदही के लिए रवाना हो रही थी। बस को चालू करने के लिए कुछ लोग धक्का लगा रहे थे। धक्का लगाकर स्टार्ट करते समय बस अनियंत्रित हो गई और बस ने अखिलेश झारखंडे निवासी हैटीखापा को कुचल दिया।

सामान से टकराकर रुक गई बस

गनीमत रही कि इसमें अखिलेश का सिर्फ पैर टूटा है। रास्ते में कुछ यात्रियों का सामान रखा था, बस ने उसे भी कुचल दिया। सामान दबने से बस रुक गई। ब्रेक लगता नहीं देख मौके पर अन्य यात्री ने हल्ला मचाया तो बस स्टैंड पर बैठे अन्य लोग उठ कर भाग गए। हालत गंभीर होने पर अखिलेश को मुलताई से बैतूल रेफर किया गया है। एक अन्य यात्री दीपक झाड़े निवासी पीथमपुर (धार) का सूटकेस और अन्य सामान बस की चपेट में आने से पूरी तरह खराब हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker