लोकल समाचार

Betul Suicide News : स्कूल में खाना बनाने वाली महिला ने जहर खाकर की आत्‍महत्‍या, कारण अज्ञात

Betul Suicide News: A woman who cooked in school committed suicide by consuming poison, reason unknown

Join WhatsApp group

Betul Suicide News : प्रायमरी स्कूल की महिला रसोइया की आज जहर खाने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। जहां आईसीयू में उसने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है।

जानकारी ,के अनुसार सुमित्रा पति शिवचरण कासदे (35) निवासी ग्राम बक्का चिखली थाना चिचोली ने शुक्रवार जहर खा लिया था। जहर खाने के समय सुमित्रा घर में अकेली थी। जब परिजन घर पहुंचे तो देखा की महिला बेहोशी की हालत में है और उल्टियां कर रही है।

Betul Suicide News : स्कूल में खाना बनाने वाली महिला ने जहर खाकर की आत्‍महत्‍या, कारण अज्ञात

इसके बाद परिजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर महिला को आई सी यु वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां कल रविवार 12 बजे के आसपास महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला प्राइमरी स्कूल में खाना बनाने का काम करती थी। उनके तीन बच्चे है जिनमे दो लड़की और एक लड़का शामिल है। बताया जा रहा है की जिस समय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया उस समय घर में कोई नहीं था।

फिलहाल महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने किन कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker