लोकल समाचार

Betul News today: एनईजी फायर संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 महिलाओं का किया सम्मान

Betul News today: एनईजी फायर संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 महिलाओं का किया सम्मान

Betul News today:(बैतूल)। एनईजी फायर संस्था ने भीमपुर विकासखंड के के ग्राम बेला, बाबरीटोली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षा में भेदभाव को लेकर नाटक की प्रस्तुति दी, वहीं हिंसा पर मार्मिक गीत भी सुनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम की 38 महिलाओं को संस्था ने सम्मानित किया।

एसएसजी समूह की महिलाओं ने कहा कि नारी का सारा जीवन पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में ही बीत जाता है। पहले पिता की छत्रछाया में उसका बचपन बीतता है।

पिता के घर में भी उसे घर का कामकाज करना होता है तथा साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखनी होती है। उसका यह क्रम विवाह तक जारी रहता है। उसे इस दौरान घर के कामकाज के साथ पढ़ाई-लिखाई की दोहरी जिम्मेदारी निभानी होती है, नारी सदैव पुरुष के साथ कंधेसे कंधा मिलाकर तो चलती ही है, बल्कि उनसे भी अधि‍क जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करती हैं। कार्यक्रम में 75 महिला, 56 पुरुष और 176 बच्चें शामिल हुए।

Betul News today: एनईजी फायर संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 महिलाओं का किया सम्मान

ग्राम से रामकली धुर्वे, रितु धुर्वे, स्वेता उईके, अनिता काकोडिया, कविता मर्सकोले, आशा कार्यकर्ता रूखमणी, सरस्वती धुर्वे, आंगनवाडी कार्यकर्ता निर्मला मर्सकोले, सरोती उईके, संगीता धुर्वे, संगीता काकोडिया, भद्दू धुर्वे, संजय शिव उईके आदि शामिल रहे। संस्था से ब्लॉक ट्रेनर हरीश साहू, एलएफ विजेश इरपाचे, हरगोविंद, पल्लवी, कावेरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker