लोकल समाचार

Betul News: शनि सरोवर में फिर पकड़ाया मछलियों से भरा जाल, नहीं थम रहा मछली चोरी का सिलसिला

Betul News: Again a net full of fish was caught in Shani Sarovar, the trend of fish theft is not stopping.

Join WhatsApp group

Betul News: मुलताई-नगर के छोटे तालाब में दिनदहाड़े जाल डालकर मछलियां पकड़ी जा रही हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों ने तालाब में हलचल होने पर जाल पकड़ा है और उसे निकालकर जला दिया। इधर जाल बिछाने वाले कर्मचारियों को देखकर मौके से भाग गए हैं। पवित्र नगरी होने से मुलताई में ताप्ती सरोवर, शनि तालाब में मछलियां पकड़ने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद भी लगातार शनि तालाब और ताप्ती सरोवर से मछलियां चोरी हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि नगर के कुछ लोग आस्था के चलते सरोवर में मछलियों को आटा और अनाज डालते हैं। लेकिन लगातार मछलियां चोरी होने से उनकी आस्था को चोट पहुंच रही है। नगर पालिका के कर्मचारी श्याम सेवतकर ने बताया कि शनि तालाब में पानी की सतह पर थर्माकोल तैर रहे थे, शक होने पर जब तालाब में कर्मचारी उतरे तो उनके हाथ में जाल आ गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए रात में जाल लगाया गया होगा।

Betul News: शनि सरोवर में फिर पकड़ाया मछलियों से भरा जाल, नहीं थम रहा मछली चोरी का सिलसिला

नगर पालिका के कर्मचारी निक्की कुरवाड़े, अनिल पापड़कर, नरेंद्र पवार और प्रकाश परिहार ने जाल को तालाब से बाहर निकाल लिया और उसमें फंसी मछलियों को वापस तालाब में छोड़ दिया। इसके बाद जाल को जला दिया गया। वहीं इसकी सूचना नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker