Betul News: मुलताई पुलिस ने देव भिलाई, ताईखेड़ा, चिखली कला और दुनाई से गिरफ्तार किए चार स्थाई वारंटी
Betul News: Multai police arrested four permanent warrants from Dev Bhilai, Taikheda, Chikhali Kala and Dunai.
![Betul News: मुलताई पुलिस ने देव भिलाई, ताईखेड़ा, चिखली कला और दुनाई से गिरफ्तार किए चार स्थाई वारंटी](/wp-content/uploads/2024/04/mu-100424-05-780x470.jpeg)
Betul News: मुलताई। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर लगातार पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार मुलताई पुलिस द्वारा चार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया। जिसमे ग्राम ताईखेड़ा से प्रदीप बाबूराव पाटील उम्र 38 वर्ष, ग्राम ताईखेड़ा से गीता चंदूलाल उम्र 41 वर्ष, ग्राम चिखली कला से संतोष पुत्र लक्ष्मण कहार उम्र 38 वर्ष और ग्राम दुनाई से संजू गुलाब कौशिक उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से फरार स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार किया जा रहा है। जिससे कि फरार चल रहे वारंटीयो में हड़कंप मचा हुआ है। मुलताई के नवागत थाना प्रभारी राजेश सातनकर द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
- यह भी पढ़ें : Betul Ki Khabar: मुलताई इलाके में जमकर हुई ओलावृष्टि, खेतों और घरों में जमा हुआ बर्फ का ढेर
- यह भी पढ़ें : Betul Accident News: सगाई में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।