लोकल समाचार

Betul News: कायाकल्प अभियान के तहत सारनी नपा को सड़कों के सुधार लिए 2.5 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारण

Betul News: कायाकल्प अभियान के तहत सारनी नपा को सड़कों के सुधार लिए 2.5 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारणBetul News:(सारनी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने सोमवार 20 फरवरी 2023 को प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों को सिंगल क्लिक के माध्यम से सड़कों के सुधार के लिए कायकल्प अभियान के तहत कुल 750 करोड़ में से पहली किस्त जारी की। नगर पालिका परिषद सारनी को भी इस अभियान के तहत 2.5 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होगी।

नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में सोमवार सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सभापति दशरथसिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, पार्षद प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, बेबी बिंझाडे, ज्योति नागले, आकाश पंदाम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम उपस्थित थे। अभियान के तहत नगर पालिका सारनी को 2.5 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होगी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त सड़कें बनवाना चाहते हैं।

इसके लिए प्रदेश स्तर से एक निगरानी समिति भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सारनी प्रदेश शासन की मंशानुसार कायाकल्प अभियान पर समयसीमा में कार्य करेगी। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विनय मदने, संदीप झपाटे, बबलू नरे, मनीष घोटे, ददन सिंह, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker