लोकल समाचार

Betul Hindi Samachar: यह सदी देश में किसानों के विकास की होगी —- मनीष शर्मा

Betul Hindi Samachar: यह सदी देश में किसानों के विकास की होगी ---- मनीष शर्मा

Betul Hindi Samachar:(बैतूल)। भवानी प्रसाद मिश्र की कर्म स्थली प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बालाजीपुरम में 24 फरवरी से चल रहे प्रान्त अभ्यास वर्ग का आज समापन हुआ। तीसरे सत्र समापन दिवस पर भगवान बलराम भारत माता और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी  के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर तीसरा सत्र प्रारंभ किया गया। प्रथम सत्र में  भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  उन्होंने अपने उद्धबोधन में बताया यह शताब्दी भारत वर्ष की है पूरा विश्व भारत देश की तरफ आशापूर्ण दृष्टि से देख रहा हैं। पूर्व में भी हमारा देश विश्व गुरु था और पुनः हमारा देश इस ओर अग्रसर है।

Betul Hindi Samachar: यह सदी देश में किसानों के विकास की होगी ---- मनीष शर्मा

हमे गाव को स्वावलंबी बनाना पड़ेगा हर ग्राम को अपनी आवश्यकता के अनुसार समस्त सुविधाएं होना चाहिए।  ग्राम का उत्पाद ग्राम के बाजार में उपलब्ध हो इसलिए हमें ग्राम में समरसता का भाव बनाना पड़ेगा। किसान संघ में सबसे महत्वपूर्ण ग्राम इकाई होती है जो ग्राम विकास और उद्देश्य कार्य अनवरत चलता रहता है। एक एक कार्यकर्ता  संघटन की रीति नीति के अनुसार नेता है जो ग्राम की भलाई के लिए स्वयं परिश्रम करता है । कार्यकर्ता कभी भी भलाई के लिए सरकार पर आश्रित नही रहता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 2025 में 100 वर्ष होने शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसके बाद हमारे देश मे धर्मान्तरण लवजिहाद जैसे कुकर्म नही रहना चाहिए। अब हम सम्रद्ध भारत का निर्माण कर रहे है उसमें सभी को बिना भेदभाव के रहना है।

Betul Hindi Samachar: यह सदी देश में किसानों के विकास की होगी ---- मनीष शर्मा

*हो समरसता का भाव*

समरसता पर  पौराणिक एवं ऐतिहासिक दृष्टांत सुनाया गया।  महाराज दशरथ के यहां पर एक सफाई करने वाली माता का  प्रवेश पूजा स्थल तक था। जहां से उसने जल लाकर राजा जनक को दिया जिससे उनके द्वारा भूलवश  तीर लगने से मृत गाय पुनः जीवित हुई। उन्होंने बताया कि हमारे महान ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि थे और महाभारत के रचयिता वेदव्यास थे।  जब ऐसे महान और पवित्र ग्रंथों के रचयिता ऐसे लोग थे तो उन्हें ईश्वर की आराधना और मंदिर में प्रवेश से वंचित कैसे किया जा सकता है। यह सभी कुरीतियां हमारे भारतवर्ष की नहीं थी जिन्हें हमने अंगीकार किया। अब इन सब कुरीति को तोड़कर एक समरस भारत बनाने की ओर हमें अग्रसर होना है।

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया की यह परिवर्तन का युग है और इस परिवर्तन में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है। ईश्वर की विशेष कृपा अनुकंपा आपके ऊपर है। जो आप यह ईश्वर ही कार्य करने के लिए यहां पर उपस्थित हैं ।

*अनुसंधान केंद्र का किया भ्रमण*

 बैतूल बाजार  के कृषि अनुसंधान केंद्र पर अखिल भारतीय अधिकारी दायित्ववान कार्यकर्ता और किसान पहुचे।  अनुसंधान केंद्र के प्रबंधक  वर्मा ने सभी का स्वागत कर उन्हें शासन की नीतियों से अवगत कराया । प्रबंधक डॉक्टर वर्मा ने बताया कि केंद्र शासन और राज्य शासन ने  मोटे अनाज का उपयोग को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई है ।अगले वर्ष तक समस्त ऐसे उपयोगी अनाजों का बीज सरकार किसानों को उपलब्ध करा देगी । आज यह उपयोगी अनाज किसी भी बड़ी दुकान  या मॉल में 200 रुपये किलो प्राप्त होता है ।जिस पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ने कहा कि यह कीमत  शासन द्वारा निर्धारित कर दी जाए किसान उत्पादन करने के लिए तैयार है । जिस पर प्रबंधक वर्मा ने कहा कि हम आपका सुझाव सरकार तक भेज देंगे ।

*जैविक खेती में मील सब्सिडी*

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के  संगठन मंत्री मनीष जी शर्मा ने कहा कहा कि सरकार ने जबरदस्ती किसानों को रसायन प्रयोग करने के लिए मजबूर किया। किसानों ने रासायनिक प्रयोग किया अब सरकार चाहती है कि पुनः हम जैविक की तरफ बढ़े तो सरकार ने जैविक किसानों को उचित सहायता देकर जैविक खेती कराने के प्रोत्साहित करना चाहिए।रासायनिक खादों पर सब्सिडी के नाम पर दो लाख करोड़ की राशि फैक्ट्री मालिकों को उपलब्ध करा रही है और जो किसान रासायनिक खादों का उपयोग नहीं करता क्या उनके लिए सरकार उसे सब्सिडी का हिस्सा नही दे पा रही है। सरकार को जैविक खेती में काम करने वाले किसानों को पर्याप्त मदद देना चाहिए।

*प्रत्येक गांव में हो इकाई*

अंत में पुनः समापन सत्र में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय रामभरोसे बासौतिया ने पुनः भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया प्रदेश के सभी 16200 गांव में सदस्यता की  जाएगी और प्रदेश का कोई भी गांव अछूता नहीं रहेगा जहां भारतीय किसान संघ की इकाई का गठन ना हो।जिला अध्यक्ष जिला मंत्री  द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker