Betul Crime News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 11 महीने से कर रहा था नाबालिग का शोषण, सारणी थाने का मामला
Betul Crime News: Rape accused arrested, was exploiting a minor for 11 months, case of Sarani police station
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
![Betul Crime News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 11 महीने से कर रहा था नाबालिग का शोषण, सारणी थाने का मामला](/wp-content/uploads/2023/09/photo_6053273177397770379_x.jpg)
Betul Crime News: पिछले एक साल से नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना रहे एक युवक को सारनी पुलिस ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। खास बात यह है की नाबालिग से दुष्कर्म के इस मामले का खुलासा परिजनों को कुछ आपत्तिजनक फोटो के मिलने के बाद हुआ। तब उन्हें पता चला की आरोपी नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने इस मामले में शोभापुर गांव में 24 वर्षीय युवक लक्ष्मण बेड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दो दिन पहले शिकायत मिली थी की आरोपी ने एक नाबालिग के साथ 10 जून 2022 से लेकर 9 सितंबर 2023 तक लगातार दुष्कर्म की घटना को कई बार अंजाम दिया है।
- Also Read : Ladli Behna Awas Yojana: सरकार किन महिलाओं को फ्री में घर देगी, जानें कौन है पात्र और कैसे करें अप्लाई
![Betul Crime News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 11 महीने से कर रहा था नाबालिग का शोषण, सारणी थाने का मामला](/wp-content/uploads/2023/09/photo_6055621283263133909_x.jpg)
इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता के माध्यम से दो दिन पूर्व आरोपी के खिलाफ सारनी थाने में शिकायत की गई थी। एसडीओपी रोशन जैन ने बताया की पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। (Betul Crime News)
- Also Read : Business Idea : इस बिजनेस में होगी एक झटके में लाखों की कमाई, बदल जाएगी किस्मत, बस चाहिए ये एक चीज
इस मामले में परिजनों को कुछ आपत्तिजनक फोटोग्राफ मिले थे। शिकायत मिलते ही सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के माध्यम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के आरोपी की खोज शुरू कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Also Read : 7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने बदले प्रमोशन के नियम, इस समय जारी होगा महंगाई भत्ता, देखें नोटिफिकेशन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून 2022 से लेकर 9 सितंबर 2023 के बीच कई बार आरोपी ने डरा धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। परिजनों को पीड़िता ने यह जानकारी दी और उसके बाद परिजनों ने मामले को सारनी पुलिस को लिखित रूप से देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।
- Also Read : MP Breaking News: मप्र में इन छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपए, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, स्कूटी भी मिलेगी