Betul Murder News: कंबल बेचने वाले ने शराब ठेकेदार के कर्मचारी की धारदार हथियार से की हत्या, तीन लोगों को लिया हिरासत में
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul Murder News: बैतूल के मोहदा थाना इलाके में बीती रात शराब ठेकेदार के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ढाबे पर हुए विवाद के बाद कंबल बेचने वालों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मोहदा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रोहित टेकाम ने बताया की बुधवार रात चिल्लौर से आगे किशन ढाबे पर गाड़ी लगाने की बात पर शराब ठेकेदार के कर्मचारी मालीपुरा निवासी विक्रम चौहान की हत्या कर दी गई। विक्रम का ढाबे पर पहुंचे कंबल बेचने वाले तीन चार लोगों से विवाद हुआ था।
इस विवाद के बीच आरोपियों में से एक ने विक्रम के सीने में धारदार हथियार मार दिया। जिसके बाद घायल विक्रम को भीमपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कंबल बेचने वाले करन नाथ, काना नाथ और दिलीप को हिरासत में लिया है।
- Also Read: Betul Accident News: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ट्रक मालिक की ट्रेन के चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत
मृतक और आरोपियों की पहले से जान पहचान थी
इधर इस मामले में शराब ठेकेदार रितेश मालवीय ने बताया कि जानकारी मिली है की विक्रम और आरोपी बंजारा होने के चलते एक दूसरे को जानते थे। मिलने के बाद वे एक साथ ढाबे पर बैठे भी थे। इसके बाद विवाद किस बात पर हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका।
हथियार को लेकर संशय
जिस हथियार से विक्रम की हत्या की गई उसको लेकर संशय है। बताया जा रहा है की धारदार और नुकीले हथियार का वार सीधे उसके दिल के पास किया गया। जिससे हमले के बाद ही उसकी मौत हो गई। एसआई रोहित टेकाम ने बताया कि जब वे भीमपुर सीएचसी पहुंचे थे। तब तक विक्रम की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी चंडी दरबार से बकरा कार्यक्रम से लौट रहे थे। हो सकता है उनके पास कोई धारदार हथियार हो। बताया यह भी जा रहा है की आरोपियों में राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। जो यहां फरारी काट रहा है।