Accident News: नींद में छत से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर
Accident News: Young man fell from the roof in his sleep, condition critical
![Accident News: नींद में छत से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर](/wp-content/uploads/2024/05/photo_6168046012195781437_x.jpg)
Accident News: गर्मी से बचने छत पर सोया एक युवक नींद में नीचे गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बुधवार रात बैतूल के पहावाड़ी गांव की है।
बताया जा रहा है की 36 वर्षीय युवक फगन उईके रात में गर्मी जीने पर बिस्तर लेकर घर की छत पर सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरा। जब परिजनों को उसके गिरने की आवाज आई तो वे मौके पर पहुंचे। जहां फगन बेहोशी की हालत पड़ा था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे। वहां उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल बैतूल रैफर कर दिया गया।
Accident News: नींद में छत से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर
यहां उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक को बाहरी चोट नहीं है, लेकिन उसे अब तक होश नहीं आ सका है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स ने बताया की आज उसके सिर का सिटी स्कैन करवाकर अन्य जांचें की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक रात में वह नींद में ही शायद लघुशंका के लिए उठा होगा और असावधानी वश नीचे गिर गया। गिरने से आई आवाज से वे लोग जागे तो फगन नीचे पड़ा था। उसे कोई होश नहीं था।
- यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Latest Price: खुशखबरी, फिर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें क्या है लेटेस्ट रेट
- यह भी पढ़ें : iPhone 16 : लॉन्च से पहले ही आई iPhone 16 की डेशिंग फोटोज, मिल सकती है बड़ी स्क्रीन और जबरदस्त फीचर्स
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।