![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Train Me Mout : (बैतूल)। बैतूल स्टेशन से गुजर रही यात्री ट्रेन में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। यात्री के शव को बैतूल स्टेशन पर उतारा गया है। बताया गया कि दानापुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस में यात्रा करते समय कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी थी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत किन कारण से हुई, इसकी जांच की जा रही है।
दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बैतूल स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री केंद्रीय सरकार का रिटायर कर्मचारी था, जो अपने घर हैदराबाद लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार (61) निवासी हैदराबाद जो दानापुर से हैदराबाद जाने के लिए दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। तभी शाहपुर के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी पुलिस ने रविवार बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल लाए। जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- Also Read : Desi Jugad Viral Video : ऐसा जुगाड़ सिर्फ भारतीय ही कर सकते हैं, जिसको देख वैज्ञानिक भी हैरान….
जिसके बाद शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है। जीआरपी प्रधान आरक्षक रवीश कुमार ने बताया कि यात्री दानापुर से सिकंदराबाद जा रहे थे। वे हैदराबाद के रहने वाले थे। केंद्र सरकार में कर्मचारी रहे सुरेश कुमार के साथ यात्रा के दौरान उनकी पत्नी,पुत्र पुत्री भी साथ थे। उनका पीएम करवा कर शव सड़क मार्ग से रवाना कर दिया है। आशंका है कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ था।
- Also Read : New Sabubada Recipe : सावन के महीने में बनाएं ये लाजवाब वडा, कम तेल में बनेगा और उपवास में भी आएगा काम