CM Shivraj Betul : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा कल
CM Shivraj Betul: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's general meeting today in support of BJP candidate.

- विजय सावरकर
CM Shivraj Betul: मुलताई। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख के समर्थन में बुधवार को पवित्र नगरी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आमसभा का आयोजन हो रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार दोपहर 1 बजे नगर के हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया मुख्यमंत्री की आमसभा में आम जन को उपस्थित होने के लिए भाजपा महिला संगठन द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर नगर वासियों को आमंत्रण दिया गया है।
ये भी पढ़ें – Santa Banta Jokes : डॉक्टर – क्या बात है? संता – जी कुत्ते ने काट लिया है. डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा…

इन्होंने दिया घर-घर जाकर आमंत्रण – CM Shivraj Betul
पूर्व पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सुधा परमार, भाजपा पार्षद रितेश विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, महेंद्र जैन, भाजपा नेत्री माधुरी साबले, सोनम पहाड़े ने घर घर पहुंचकर आमजन को आमसभा में पहुंचने का आमंत्रण दिया। इस दौरान भाजपा नेता मनीष माथनकर, प्रहलाद साहू, नमन अग्रवाल, सुनील बिहारे, श्यामू ढोमने, गगन साहू, मुकेश वागद्रे, राजू चौहान, पुरुषोत्तम चौधरी, गजनी साहू, अभिषेक खंडेलवाल, विक्रम रघुवंशी, संजू साहू, धर्मेंद्र नरवरे, सुशील गिद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें – Deputy Collector Nisha Bangre: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए थे आदेश