Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
Betul Suicide News: Troubled by filling of ribs with water, laborer hangs himself
![Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी](/wp-content/uploads/2024/04/photo_6158782253069615772_x-730x470.jpg)
Betul Suicide News: बैतूल के संजय कालोनी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन से बीमारी से पीड़ित था। बीती रात जब घर पर कोई नहीं था। उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भेजा है। जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है।
युवक पुष्पराज पवार पिता कुंजीलाल (30) संजय कालोनी इलाके में लोहिया वार्ड की तरफ रहता था। बताया जा रहा है की वह बहुत दिनों से बीमारी से पीड़ित था। उसकी पसलियों में पानी भर गया था। जिसका इलाज चल रहा था।इसी से वह परेशान रहता था। कल जब उसकी पत्नी बच्चो को लेकर मायके गई हुई थी। मां काम पर चली गई थी। उसने घर में अकेला होने के दौरान फांसी लगा ली।
Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
![Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी](/wp-content/uploads/2024/04/photo_6158782253069615712_x.jpg)
मां के घर लौटने पर उसके आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव फांसी से उतार लिया गया था। इसका शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका पीएम करवाया जाएगा।
युवक रेलवे में मजदूरी करता था।।उसके दो बच्चे हैं। टीआई रविकांत डहरिया ने बताया की मृतक के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul Accident News: शादी में आए व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
- यह भी पढ़ें : Funny Monkey Video: बड़े ही मस्तीभरे अंदाज से कबड्डी खेलते नजर आए बंदर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी!
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।