लोकल समाचार

Betul Ki Khabar: एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर पहुंचे ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य 

Betul Ki Khabar: एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर पहुंचे ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य 

Betul Ki Khabar:(बैतूल)। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी सोमवार एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहे। बैतूल पहुंचने पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी ने महासभा कार्यालय में  बैठक आयोजित की।

बैठक को संबोधित करते हुए कोर कमेटी सदस्य श्री लोधी ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की,  वहीं आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश राजू मालवीय ने बताया कि ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी प्रदेश के जिलों में दौरे पर है।  बैतूल जिले के दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।  उन्होंने बताया श्री लोधी ने बैतूल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और छिंदवाड़ा पहुंचे। उसके बाद सिवनी में उनका रात्रि विश्राम हुआ।

उसके बाद भोपाल रवाना होंगे। बैठक के दौरान महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव, उपाध्यक्ष कंचन पवार, उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार मालवी, कैलाश मालवी, भारत सेन, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनारायण आर्य सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker