लोकल समाचार

Betul Congress Committee: कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

Betul Congress Committee:(बैतूल)। कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जनों ने बताया कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं, उन्होंने ही देश में कम्प्यूटर युग की शुरूआत की थी। सत्ता का विकेंद्रीयकरण करते हुए पंचायती राज दिया।

पंचायती राज की मजबूत नींव देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने रखी थी, उस पर अधिकारों की एक शानदार इमारत खड़ी करने का काम राजीव गांधी जी ने किया था। पंचायती राज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया। राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सफल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक ब्रह्मा भलावी, सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, ब्रज पांडे, विजय आर्य, राहुल पटेल, अनिल भुसारी, मनीष आर्य, शांतिलाल तातेड, कृष्णा पटवारी, पंकज वर्मा, मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, पुष्पा मर्सकोले, इंदिरा बडोदे, जायदा शेख उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker