Betul Accident News: जेल से जमानत पर छूटकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक अन्य घायल
Betul Accident News: A young man returning home after being released from jail on bail died in a road accident, another injured
![Betul Accident News: जेल से जमानत पर छूटकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक अन्य घाय](/wp-content/uploads/2024/03/v.jpg)
Betul Accident News: पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सिपावा निवासी युवक पारिवारिक विवाद के चलते उसके खिलाफ दर्ज प्रकरण में बीते कुछ दिनों से उपजेल में बंद था। शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई तो रात में अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने के पूर्व ही डहुआ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वही बाइक सवार परिचित घायल हो गया।
ग्राम सिपावा निवासी रुपराव सरोदे ने बताया उसका भाई बसंता पिता भरत सरोदे 29 साल परिवारिक विवाद की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज प्रकरण के चलते उपजेल में बंद था। शुक्रवार को ग्राम सोनेगांव निवासी भगवत सिंह रघुवंशी ने बसंता की जमानत की प्रक्रिया पूर्ण कराई और जमानत मिलने पर उपजेल से बसंता के रिहा होने के बाद रात में भगवत सिंह रघुवंशी अपनी बाइक पर बसंता को सवार कर ग्राम सिपावा जाने के लिए निकले थे।
Betul Accident News: जेल से जमानत पर छूटकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक अन्य घायल
- यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी: 1930 पदों पर निकली भर्ती, 27 मार्च तक कर सकते आवेदन, सैलेरी मिलेगी 1 लाख 42 हजार तक
इस दौरान छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे के डहुआ मार्ग से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बसंता के सिर और मुंह में चोट आई। वही भगवत सिंग रघुवंशी को भी चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे के एंबुलेंस से घायल बसंता और भगवत सिंह रघुवंशी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने बसंता को मृत घोषित कर दिया । वही भगवत सिंग रघुवंशी का उपचार किया गया। रूपराव की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।