लोकल समाचार

Betul Ki Khabar: विधायक को बताई कॉलेज की समस्याएं, जभास अध्यक्ष ने कहा- सरदार विष्णु सिंह के नाम से हो महाविद्यालय की पहचान

Betul Ki Khabar: विधायक को बताई कॉलेज की समस्याएं, जभास अध्यक्ष ने कहा- सरदार विष्णु सिंह के नाम से हो महाविद्यालय की पहचानBetul Ki Khabar:(सारनी)। शासकीय महाविद्यालय सारनी के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कमलेश सिंह विधायक डॉ योगेश पण्डागरे को कॉलेज की समस्यायों से अवगत कराया। जभा समिति के नव नियुक्त सदस्यों के स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए समिति अध्यक्ष कमलेश सिंह ने महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह उइके के नाम पर रखे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार विष्णु सिंह इस क्षेत्र के जनजातीय गौरव थे। जभास अध्यक्ष ने विधायक डॉ योगेश पण्डागरे को पत्र सौप कर कॉलेज की अन्य समस्यायों से अवगत कराया।

भा समिति अध्यक्ष ने विधायक को बताया कि बीएससी बीकॉम एमकॉम की कक्षाएं जनभागीदारी समिति से संचालित होती है। इन संकायों का संचालन सरकार के माध्यम से हो। कॉलेज में अधिकतम छात्राएं अध्ययनरत है। सुरक्षा की दृष्टि से जनभागीदारी एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से बाउंड्री वाल का निर्माण आवश्यक है। मेन रोड से महाविद्यालय के कैम्पस तक स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। खेल मैदान का समतलीकरण एवं कैम्पस में छात्रों के बैठने हेतु सीमेंट के बेंच लगाया जाना उचित होगा। कैम्पस से सटे हुए नाले में रिटर्निंग वाल के निर्माण सहित ग्रीन परिसर हेतु हर्बल पार्क बनवाने की मांग की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker