Betul Today Crime : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो मार दिया चाकू, बैतूल का मामला

Betul Today Crime : Woman molested by giving lift, stabbed with knife when she protested, Betul case

Betul Today Crime : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो मार दिया चाकू, बैतूल का मामलाBetul Today Crime : बैतूल में मनचले ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके चीखने पर लोग वहां पहुंचे। आरोपी भाग गया। महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे गऊठाना क्षेत्र की है। 22 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके घर लौट रही थी। इसी दौरान आकाशवाणी रोड पर बाइक सवार 2 युवक आए। उन्होंने खुद को गऊठाना का बताकर लिफ्ट दे दी। युवकों ने उसे छोड़ने का कहकर बैठा लिया। बड़ा नागदेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। एक युवक पेट्रोल लाने चला गया। जबकि दूसरा महिला के साथ खड़ा रहा। सुनसान जगह होने से थोड़ी देर बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला को पीठ, हाथ, सीने, पेट और ठुड्डी पर चोट आई है। महिला बुरी तरह घायल हो गई है। उसे शरीर में कई जगह घाव हो गए हैं।

महिला शादीशुदा, पति से तलाक का केस चल रहा

SDOP सुरेश पाल सिंह ने बताया कि महिला भैंसाघाट झल्लार की रहने वाली है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। वह गऊठाना में किराए का मकान लेकर रहती है। मायके पक्ष में भी कोई नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से किसी को नहीं जानती है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Royal Enfield : रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2023 में एक नई बाइक लॉन्च की है Water Geyser: सस्ते में खरीदना है गीजर? तो यहां देखें भारत के सबसे Best Geyser Brands की लिस्ट Baby Boy : भोलेबाबा से है प्‍यार तो बच्‍चे को दे सकते हैं शिव के ये नाम Samsung का ये ताकतवर फोन इंडिया में हो सकता है लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग Royal Enfield Himalayan 452 हुई लॉन्च, बुकिंग भी शुरू; जानिए कीमत समेत पूरी डीटेल Homemade collagen : इस होममेड एंटी एजिंग कोलेजन पाउडर से, 55 की उम्र में भी 25 की दिखेंगी Vande Bharat Train : एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा ने चलाई वंदे भारत एक्सप्रेस IAS Story : India की सबसे कठिन परीक्षा UPSC क्रैक करने वाले बनते हैं IAS Home Temple: यदि आपके घर के मंदिर पर बना है गुम्बद तो जान लें कुछ बातें KTM से भी धांसू लुक और 221KM रेंज के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आई Orxa Mantis Electric Motorcycle, पल्सर वाले तो छिपा लेंगे मुंह