लोकल समाचार

Betul News Today: किसान और डिप्‍टी रेंजर पर तेंंदुए का हमला, बैतूूल वन परिक्षेत्र में घुम रहा खतरना‍क शिकारी

Betul News Today: किसान और डिप्‍टी रेंजर पर तेंंदुए का हमला, बैतूूल वन परिक्षेत्र में घुम रहा खतरना‍क शिकारी

Betul News Today: बैतूल परिक्षेत्र के जंगल में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एक डिप्टी रेंजर भी शामिल है। घायलों को पांढर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। तेंदुए को पकड़ने रेस्क्यू टीम बुलवाई गई है। घटना आमागोहान की है। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन पाढर के पास मिली है। घटना से ग्राम और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Betul News Today: किसान और डिप्‍टी रेंजर पर तेंंदुए का हमला, बैतूूल वन परिक्षेत्र में घुम रहा खतरना‍क शिकारी

ग्राम पंचायत नीमपानी के सरपंच संजू आहके ने बताया कि पंच और आमागोहान ग्राम के किसान लालजी नवड़े गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इसी बीच अचानक तेंदुआ ने लालजी पर हमला कर दिया। उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। इस पर फॉरेस्ट विभाग से डिप्टी रेंजर यशवंतराव लिखितकर और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर ने तेंदुआ को देखा और उसे भगाने की कोशिश की।

इसी बीच तेंदुए ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में डिप्टी रेंजर और पंच दोनों ही घायल हो गए हैं। डिप्टी रेंजर के हाथ में और पंच की पीठ में हमले जख्म आए हैं। उन दोनों को पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, गांव के करीब तेंदुए की मौजूदगी और दो लोगों पर हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुट गई है। साथ ही सभी को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है।

Betul News Today: किसान और डिप्‍टी रेंजर पर तेंंदुए का हमला, बैतूूल वन परिक्षेत्र में घुम रहा खतरना‍क शिकारी

इस मामले में डीएफओ आरके डामोर ने बताया की गर्मी के कारण कई बार वन्य प्राणी एग्रेसिव हो जाते है। इसी वजह से घटना हुई है। तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल उसकी लोकेशन पाढर के पास मिली है। मौके पर टीम भेजी गई है। रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है। पिंजरे लगाकर उसे पकड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker