लोकल समाचार

Betul News In Hindi: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण, महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Betul News In Hindi: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण, महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Betul News In Hindi:(बैतूल)। विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को महिलाओं के विरुद्ध होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा एवं उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण विषय को लेकर जिला पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अप पुलिस अधीक्षक महिला सेल पल्लवी गौर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी सक्सेना, कोतवाली उर्जा डेस प्रभारी कविता नागवंशी, युवा एवं बाल कल्याण विभाग से महेंद्र सोनकर, थाना स्टाफ, कराते के बच्चे सहित महाविद्यालय प्रबंधन स्टाफ, प्राध्यापक और छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए,  वहीं समान वेतन का अधिकार, कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ कानून, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कानूनी अधिकार, संपत्ति पर अधिकार की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को अपमान, धमकियों, यौन शोषण और अनेक अन्य हिंसात्मक घटनाओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि उनके जीवन साथी या उसके परिवार के सदस्य उनकी हत्या कर देते हैं। इन सबके बावजूद हमें इस प्रकार की हिंसा के परे में अधिक पता नहीं चलता है क्योंकि शोषित व प्रताड़ित महिलाएं इसके बारे में चर्चा करने से घबराती, डरती व झिझकती हैं। इसी को लेकर पुलिस विभाग द्वारा विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में  कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker