Betul News In Hindi: भाजपा ने किया भगवान हनुमान जी का अनादर, सदबुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul News In Hindi:(बैतूल)। रतलाम बीजेपी संगठन द्वारा हनुमान जी के अपमान के खिलाफ सिविल लाइन बैतूल में मां रेणुका मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठकर भाजपा नेताओं की सदबुद्धि हेतु हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस संबंध में कांग्रेस युवा नेता हर्षवर्धन धोटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि रतलाम में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भगवान हनुमानजी की मूर्ति के सामने हिन्दू धर्म की आस्था को अपमानित करने वाला और नारी शक्ति को आहत करने वाला आयोजन किया गया। जिसमें शरीर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर अश्लीलता परोसी गई। यह भगवान राम और नारी शक्ति का घोर अपमान हैं।
युवक कांग्रेस बैतूल विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत ने कहा कि भाजपा जहां अपने आप को भगवान राम भक्त बताती हैं। वही भगवान राम के वास्तविक भक्त भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष न केवल अश्लीलता परोसती हैं बल्कि प्रतियोगियों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा को छूते हुए वीडियो दिखाती हैं। युवा कांग्रेस बैतूल इस प्रकार के कृत्य का विरोध करती हैं। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह इवने, उपसरपंच राकेश गंगारे, रामकिशोर धुर्वे, गोलू यादव,भूरा यादव, कमल धुर्वे ,अमन यादव, कमलेश कजोडे ,खुशीराम धुर्वे, दीपचंद चौहान,भगवान सिंह काका, अजय दामडे, धरमू धुर्वे,पंजाब उइके, बबलू धुर्वे, मुकेश यादव,विश्वनाथ चंदेल, सुमित गुगनानी आदि मौजूद थे।
- Also Read: Betul News In Hindi: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर किया फल वितरण
- Also Read: Betul Ki Taza Khabar: महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
- Also Read: Betul News today: एनईजी फायर संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 महिलाओं का किया सम्मान