Betul Ki Khabar: बालिकाओं को साहसी,शोर्यपूर्ण, पराक्रमी, आत्मनिर्भर बनाना होगा: सुनीता पाण्डेय
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul Ki Khabar:(बैतूल)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा में आयोजित माता- पुत्री विचार गोष्ठी में उपस्थित विद्या भारती के केंद्रीय विषय बालिका शिक्षा की अखिल भारतीय सह संयोजिका श्रीमती सुनीता पाण्डेय ने मातृ शक्ति एवं बहिनों को अपने संबोधन में कहा कि आज बहिनों को साहसी,वीर, पराक्रम से परिपूर्ण बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहिनों को अपनी सभी बातें अपनी माताओं से सांझा करना चाहिए। भारतीय संस्कृति,जीवन दर्शन, जीवन मूल्यों के अनुसार अपनी दिनचर्या,आहार विहार का पालन करना होगा। वर्तमान समय में उपलब्ध रसायनयुक्त पदार्थों से परहेज करने की सीख भी दी।
श्रीमती पाण्डेय ने विद्या भारती के केंद्रीय विषय बालिका शिक्षा के उद्देश के साथ विभिन्न परिषदों की जानकारी देते हुए आहार एवं स्वास्थ्य,ललित कला, कौशल विकास आदि की जानकारी भी दी। उन्होंने तुलसी एवं सूर्य को अर्क देने की अपेक्षा भी की। इस विचार गोष्ठी में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं विद्या भारती के जिला प्रतिनिधि कश्मीरी लाल बत्रा, संस्था प्राचार्य एवं बालिका शिक्षा की विभाग प्रमुख श्रीमती शीला वराठे,प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित, जिला प्रमुख श्रीमती संगीता गंगारे सहित माताएं और विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे। अतिथि परिचय प्राचार्य श्रीमती शीला वराठे ने, कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मोनिका वर्मा ने और आभार श्रीमती संगीता गांगरे ने व्यक्त किया।
- Also Read: Betul Ki Khadar: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हरी झंडी दिखाकर किया विदा
- Also Read: Betul Samachar: अधिवक्ता उत्तम दीक्षित को मातृशोक, 22 फरवरी होगी अंत्येष्टि