लोकल समाचार

Betul Todau News: आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही भाजपा सरकार – पंकज जोशी

Betul Todau News: आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही भाजपा सरकार - पंकज जोशी

Betul Todau News:(बैतूल)। भाजपा पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक सोमवार को जिला कार्यालय विजय भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुजीत जैन, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा मंचासीन थे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्ट-2, आजीवन सहयोग निधि संग्रह सहित आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का काम कर रही है। हमारी सरकारो की जनकल्याणकारी व गरीब कल्याण की योजनाएं लोगो के जीवन को सुखी व समृद्व बना रही है। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरू के रूप में अधिष्ठित होने जा रहा है। ऐसे समय हम कार्यकर्ताओ का भी दायित्व है कि आने वाले चुनावो में लगातार भाजपा विजयी हो। श्री जोशी ने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्र को एक और विश्व की शक्ति बनाए रख सकती है। श्री जोशी ने कहा कि हम बूथ के साथ ही शक्ति केन्द्र को भी मजबूत बनाएं।

Betul Todau News: आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही भाजपा सरकार - पंकज जोशी

उन्होने कहा कि हमारे शक्ति केन्द्र ,मंडल और बूथ के मध्य मजबूत सेतू का काम करें। बैतूल जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में दो सौ पार हमारे लिए सिर्फ नारा नही है बल्कि अमृतकाल का वह संकल्प है जिसे हम सब मिलकर पूरा करेगें। श्री जैन ने कहा कि हमारे कुशल नेतृत्वकर्ताओ के कारण आज पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत है। बूथ सशक्तिकरण को हमारे कार्यकर्ताओ ने धरातल पर चरितार्थ करके दिखाया है। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण की बात करते हुए कहा कि यह अभिभाषण अभूतपूर्व है। देश की पहली जनजाति वर्ग की महिला द्वारा राष्ट्रपति के रूप में दिया भाषण जन जन तक पहुंचाना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण योजना मे हमारे जिले ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।

अब अभियान के भाग दो में इसे अपडेट करना है। श्री शुक्ला ने कहा कि इसी तरह हमने शक्ति केन्द्र पर पंच परमेश्वर की भी रचना कर ली है। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिले में बूथ सशक्तिकरण की ही तरह शक्ति केन्द्र भी मजबूत होगें। श्री शुक्ला ने कहा कि 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी से हमारा आजीवन सहयोग निधि संग्रह का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य को हमे समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति के साथ संपन्न करना है। बैठक में जिला महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी कमलेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि प्रभारी देवीसिंह ठाकुर ने निधि संग्रह पर जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने एवं आभार राहूल चौहान ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी , सहप्रभारी ,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,महामंत्री, प्रकोष्ठो व प्रकल्प के जिला संयोजक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker