Prajasakti Ka Avahan-Mission: प्रजाशक्ति का आह्वाहन-मिशन 545-2024 लोकसभा चुनाव
Prajasakti Ka Avahan-Mission: Prajasakti Ka Avahan-Mission 545-2024 Lok Sabha Elections

न्यू दिल्ली से पत्रकार उषा माहना की कलम से
Prajasakti Ka Avahan-Mission: एनडीए और इंडिया गठबंधन ने 1947 से अब तक भारत पर राजनीती की है और राजनीती करके सिर्फ अपना और अपनों का पेट भरकर मोटा किया है। हम दो सो प्रजातांत्रिक पार्टियों का एक संगठन बनाने जा रहे हैं। जो राजनीती नहीं प्रजानीति के लिए कार्य करेंगीं। इस लिए देश के वो सभी नागरिक जो एक सार्थक बदलाव चाहते हैं।
जो यह चाहते हैं की बिलकुल नए ईमानदार, निष्पक्ष, देश सेवक 545 लोक सभा क्षेत्रों से 2024 में चुनकर आएं। जिसमें 50% महिलाएं और बाकी सभी जातियों, सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करें तो समस्त देश से हमारे साथ आएं और दो सो पार्टियों के प्रतिनिधियों को अपना समर्थन देने की कृपा करें।

मिशन 545-2024 लोकसभा चुनाव – Prajasakti Ka Avahan-Mission
चलो दिल्ली, अब दिल्ली जीतें।
16 अक्टूबर 2023 चलो दिल्ली।
दिन 16 अक्टूबर 2023
समय सुबह 10 बजे से आरम्भ
स्थान होटल जागीर पैलेस, नजदीक मायापुरी मेट्रो स्टेशन, दिल्ली
#प्रजाशक्तिकाआह्वाहन
@प्रजाशक्तिकाआह्वाहन
उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहाँ जो सोवत है।
जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है।
ना अत्याचार, ना भ्रष्टाचार, ना दुराचार, ना अपराध।
सभी के, सभी सुख, सदा के लिए प्राप्त करना अंतिम लक्ष्य।
हमारा नारा – Prajasakti Ka Avahan-Mission
राजनीती को छोड़ो प्रजानीति को जोड़ो
अबकी बार जय जवान, जय किसान, आम जनता की सरकार।
अभी नहीं तो कभी नहीं।
साथियों, जैसा की 25 सितंबर 2023 पुणे की मीटिंग में तय हुआ था,
अगला “विशाल जवान, किसान, आम जनता सम्मेलन”

दिन 16 अक्टूबर 2023, समय 10 बजे, स्थान होटल जागीर पैलेस, नजदीक मायापुरी मेट्रो स्टेशन, दिल्ली में आयोजित किया गया है, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख पूर्व सैनिक संगठन, किसान संगठन, मजदूर संगठन, अधिवक्ता संगठन, महिला संगठन, आध्यात्मिक संगठन, व्यापारिक संगठन, अल्पसंख्यक संगठन, एस सी एस टी संगठन, पिछड़ा-अति पिछड़ा संगठन, आदिवासी संगठन, मछुआरा संगठन, कलाकार संगठन, हस्तशिल्प संगठन, पत्रकार संगठन, अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें पूर्व सैनिकों के OROP संबंधित पेंशन विसंगतियां, शहीदों की वीर नारी सम्मान के साथ-साथ उनकी पेंशन बढ़ोतरी, डिसेबिलिटी पेंशन वृद्धि करने एवं पूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
देश के किसानों की आर्थिक उन्नति, उनके फसलों को अधिकतम मूल्य दिलवाने, एवं उनकी कृषि भूमि एवं उपज को बड़े पूंजी पतियों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले होंगे, साथ ही युवकों, बेरोजगारों के लिए उपाय किये जायेंगे, इसके साथ-साथ देश के छोटे, मध्यम वर्ग व्यापारी एवं उद्योगपतियों के व्यापारिक हितों की रक्षा एवं उनके व्यापार और उद्योग को बचाने हेतु , गरीब तबके एवं मजदूर वर्ग को रोजगार के अवसर पैदा करने, आम जनता के लिए उचित शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान, आर्थिक आजादी की पूर्ती के लिए फैसले लिए जायेंगे।
- Also Read : College Dance Video: कॉलेज की लड़कियों ने फेरवेल पार्टी में मचाई गदर, साड़ी पहनकर किया धांसू डांस
इसके साथ-साथ देश के प्रत्येक वर्ग के चरित्रवान, निडर, ईमानदार लोगों को नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आप किसी भी राजनैतिक पार्टी अथवा संगठन से जुड़े हों, निश्चित ही आपका संकल्प देश के जवानों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, सभी धर्मों-सभी वर्गों के नागरिकों का सर्वांगीण उत्थान ही है, व्यापारियों एवं आम जनता का हित करना है तो आप सभी आमंत्रित हैं
हम सब चरित्रवान लोगों को एकजुट होकर देश की जनता की भलाई के कार्य करने हेतु आमंत्रित करते हैं, चरित्रवान एवं निडर लोगों के घर बैठने से देश के हालात नहीं बदलेंगे, इसके लिए आपको घर मकान से बाहर आकर जमीनी स्तर पर कार्य करने होंगे, अंत में सबसे मुख्य बात अब भीख नहीं, सभी के हक लेकर रहेंगे।
अब याचना नहीं, रण होगा, युद्ध बड़ा भीषण होगा और जीत सत्यवान, चरित्रवान, निडर, निस्पक्ष, महावीरों की होगी। देश हित के इस कार्यक्रम में आप सभी चरित्रवान , निडर एवं ईमानदार लोगों को आमंत्रित किया जाता है।
निवेदक :- सभी पूर्व सैनिक संगठन, किसान संगठन, विश्व के सभी भारतीय प्रेमी संगठन एवं समस्त भारत की जनता,
संपर्क सूत्र :-
(01) नारायण अंकुशे, पुणे (महाराष्ट्र) मोबाइल नंबर = 84858 69747,
(02) विजय देवसेना, सतना (मध्य प्रदेश) मोबाइल नंबर = 98270 43684,
(03) वीर सिंह चौहान, दिल्ली, मोबाइल नंबर = 83680 02355,
(04) संयुक्त संगठन सचिव सरदार चरणजीत सिंह (दिल्ली) = 9213247209
(05) सूबेदार लालचंद्र = 99923 67860
(06) चरणजीत सिंह सिखी जीरा अरोड़ा वंश महासभा = 95177 20000
(07) जनरल जगतार सिंह = 98153 06402
(08) बलवंत सिंह खालसा प्रचारक = 95010 07155
(09) डाक्टर एम् यू दुआ = 99106 36345
(10) वीरेंदर सिंह वालिया = 93291 00827
(11) राजेश गुप्ता = 98991 34696
(12) अर्चना सिंह = भारत प्रभात पार्टी 98731 69891