PM Salary: क्या आप जानते है प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है? उन्हें कौन-कौन सी सुविधा मिलती है?
PM Salary: Do you know what is the salary of the Prime Minister? What facilities do they get?

PM Salary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इसी महीने 17 सितंबर को है जिसे पूरा देश मनाता है। प्रधानमंत्री के कन्धों पर पुरे देश का भार होता है। उन्हें पूरी जनता के बारें में सोचना होता है। क्या अपने कभी सोचा है कि एक प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी होती होगी। भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री को मुखिया के तौर पर देखा जाता है। देश के अधिकतर मामलों का जिम्मेंदार और देखभाल का अधिकार प्रधानमंत्री के पास होता है।
ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी के बारे में बताएंगे, कि आखिर प्रति महीने प्रधानमंत्री को कितना पैसा और सुविधाएं मिलती हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं मोदी जी सैलरी और उनकी कुल संपत्ति के बारे में…
- Also Read : Kisan Ka Jugaad : किसान ने लगाया इंजीनियर वाला दिमाग, इसे देख आप भी कह उठेगे वाह क्या जुगाड़ है

मिलता है इतना वेतन (PM Salary)
प्रधानमंत्री और उनके मंत्रीमंडल के अन्य मंत्रियों को भारतीय संविधान के आर्टिकल 75 के तहत सैलरी मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महीने एक लाख 60 हजार रुपये से ज्यादा की सैलरी मिलती है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महीने की सैलरी 1 लाख, 60 हजार रुपये दी जाती है।
साथ ही कई सरकारी भत्ते और अन्य सेवाएं भी दी जाती है देश के प्रधानमंत्री एक महीने में सिर्फ एक लाख साठ हजार रूपये पेमेंट लेते हैं। इसके अलावा, वह व्यक्तिगत स्टाफ, विशेष जेट, सरकारी निवास, और संसद सदस्य के रूप में भत्ते इत्यादि और भी बहुत कुछ प्राप्त करते हैं।
- Also Read : Queen Of Fruits: फलों का राजा आम, लेकिन फलों की रानी कौन? अच्छे-अच्छे टॉपर भी नहीं दें पाएंगे जवाब

रिटायरमेंट के बाद पीएम को मिलती हैं ये सुविधाएं
प्रधानमंत्री जब रिटायर हो जाता है या अपना पद छोड़ देता है, तो उसे रहने के लिए आवास दिया जाता है। साथ ही पांच साल के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, एसपीजी कवर, साथ में कार्यालय व्यय और निजी सचिव भी दिए जाते हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।
- छह घरेलू स्तर के हवाई टिकट (एग्जीक्यूटिव क्लास)।
- पूरी तरह फ्री रेल यात्रा।
- आजीवन मुफ्त आवास
- नि:शुल्क चिकित्सा सहायता
- 5 साल तक ऑफिस का पूरा खर्च।
- एक साल तक SPG सुरक्षा।
- जिंदगी भर के लिए मुफ्त बिजली और पानी।
- पांच साल के बाद: एक निजी सहायक और पिओन, वायु और ट्रेन यात्रा, कार्यालय खर्च के लिए सालाना 6,000 रुपए।
Also Read : सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार वाली Nissan Magnite, किलर लुक से KIA Sonet को करेंगी छल्ली छल्ली