Karwa Chauth Chand Timing 2023: आज करवा चौथ, जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद, यहां देखें समय
Karwa Chauth Chand Timing 2023: Karwa Chauth today, know at what time the moon will be visible in your city, see the time here

Karwa Chauth Chand Timing 2023: आज करवा चौथ, जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद, यहां देखें समय
Karwa Chauth Chand Timing 2023: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. और इस बार यह त्यौहार 1 नवंबर 2023 बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं चंद्रमा (karwa chauth chand) को देखकर छलनी से अपने पति को देखती हैं साथ ही दीर्घायु के लिए कठोर उपवास भी रखती हैं.
करवा चौथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब गुजरात हिमाचल प्रदेश राजस्थान और तमाम कई राज्यों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि इन सभी जगह पर करवा चौथ का चांद कब निकलेगा और आपके शहर में ये खास चांद की झलक आपको कब देखने को मिलेगी.
- ये भी पढ़ें : LPG Price Hike: दिवाली से पहले LPG ने बिगाड़ा बजट, इतने बढ़ गए दाम, जानें अपने शहर के रेट

Karwa Chauth Chand Timing 2023: आज करवा चौथ, जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद, यहां देखें समय
Karwa Chauth Chand Timing 2023: करवा चौथ का मुहूर्त
करवा चौथ के दिन भगवान गणेश और माता करवा की पूजा-अर्चना की जाती है. करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर की रात 9ः30 बजे से शुरू हो रही है और 1 नवंबर की रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. ऐसे में करवा चौथ का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक है.

Karwa Chauth Chand Timing 2023: आज करवा चौथ, जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद, यहां देखें समय
करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद – Karwa Chauth Chand Timing 2023
शहर | समय |
दिल्ली | रात 08:15 |
मुंबई | रात 08:59 |
कोलकाता | रात 07:45 |
चंडीगढ़ | रात 08:10 |
पंजाब | रात 08:14 |
राजस्थान | रात 08:26 |
लुधियाना | रात 08:12 |
देहरादून | रात 08:06 |
शिमला | रात 08:07 |
पटना | रात 07:51 |
लखनऊ | रात 08:05 |
कानपुर | रात 08:08 |
प्रयागराज | रात 08:05 |
इंदौर | रात 08:37 |
भोपाल | रात 08:29 |
अहमदाबाद | रात 08:50 |
चेन्नई | रात 08:43 |
बेंगलुरु | रात 08:54 |