Kadaknath Farming: हर महीने होंगी छप्पड़ फाड़ कमाई तो शुरू करें यह बिजनेस, धोनी की तरह आप भी हो जाएंगे मालामाल
Kadaknath Farming: Start this business if you earn handsomely every month, you too will become rich like Dhoni.

Kadaknath Farming: कड़कनाथ मुर्गी का पालन करें और कमाये लाखो रुपये महीना, ये बिज़नेस कम समय में करायेगा पैसो की छप्पर फाड़ बारिश, जाने मुर्गी पालन करने का तरीका चिकन अपने बेहतरीन स्वाद के चलते हर नॉन-वेजिटेरियन का फेवरेट फूड माना जाता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपने कड़कनाथ मुर्गे के बारे में जरूर सुना होगा। देश के कई इलाके में कड़कनाथ मुर्गे का मीट ₹1000 किलो तक बिकता है।
Kadaknath के मांस को काफी गर्म माना जाता था। बहुत से किसान कड़कनाथ मुर्गे का पालन कर लाखों रुपए महीने की कमाई कर रहे हैं। कड़कनाथ मुर्गे के पालन के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को कई तरह की मदद दे रही है। अब कई राज्यों में कड़कनाथ मुर्गा पालन कर किसान लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कड़कनाथ मुर्गे को जी आई टैग भी मिला हुआ है।

किस तरह मदद करती है सरकार? – Kadaknath Farming
कड़कनाथ मुर्गा पालन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। छत्तीसगढ़ में सिर्फ 53,000 रुपये जमा करने पर सरकार की ओर से तीन किस्तों में 1000 चूजे, 30 मुर्गियों के शेड और छह महीने तक मुफ्त दाना उपलब्ध कराया जाता है।
वहीं, टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है। मुर्गों के बड़े होने पर मार्केटिंग का काम भी सरकार ही करती है। मध्य प्रदेश सरकार की मुर्गी पालन के लिए योजनाएं चला रही है।

कड़कनाथ का बिजनेस फायदे का सौदा – Kadaknath Farming
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ डिस्ट्रिक्ट में पाई जाने वाली कड़कनाथ चिकन की नस्ल की मांग तेजी के साथ बढ़ रही है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल राज्य में कड़कनाथ चिकन से जुड़े कई सारे पोल्ट्री फार्म हैं और इन राज्य में इन चिकन की काफी मांग भी है। धीरे-धीरे कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड देश के दूसरे राज्यों में भी तेजी के साथ बढ़ रही है।
- Also Read : Hair Care Tips: बालों को रखना है हेल्दी और घने तो बिल्कुल भी ना करें ये गलतियां, झड़ जाएंगे सारे बाल

कड़कनाथ मुर्गे की पहचान – Kadaknath Farming
कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से काला (Black kadaknath) होता है। यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है।
- Also Read : Gir Gay Palan: लाखों का मालिक बना देंगी इस नस्ल की गाय, देती हैं रोज 50-60 लीटर से ज्यादा दूध, जानें खासियत
मार्केट में भी काफी डिमांड रहती है – Kadaknath Farming
कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की मार्केट में काफी डिमांड रहती है। इसके एक अंडे की कीमत लगभग 50 रूपए होती है। वहीं कड़कनाथ मुर्गा प्रति किलो 900 से 1000 रूपए होती है। वहीं एक दिन के चूजे की कीमत 70 से 100 रूपए चुकानी पड़ती है। यदि आप 1 हजार कड़कनाथ चूजे पालते हैं तो आपकी आमदानी लाखों में चली जाती है।

कड़कनाथ पर लागत और मुनाफा – Kadaknath Farming
इन पर आने वाले खर्च के बारे में गुलाम बताते हैं, “इस मुर्गे के खान-पान में कोई ज्यादा खर्च नहीं आता है। यह हरे चारे में बरसीम, बाजरा चरी बड़े ही चाव से खाते हैं। अगर इनको बाग में शेड बनाकर पाला जाए तो बहुत इन पर कोई खर्च नहीं है।”
“एक किलो का मुर्गा तैयार करने में 85-90 रुपए का खर्च आ रहा है और बाजार में उसका रेट 67 रुपए किलो है यानि किसान को सीधे 20-25 रुपए किसान का घाटा होता है। वहीं कड़कनाथ मुर्गे को अगर बाग में पाल रहे है तो कोई खर्चा नहीं लेकिन अगर बाग नहीं है तो एक किलो तैयार करने में 200 रुपए लगेंगे और बाजार में यह 500 से 900 रुपए किलो में बिक जाता है।”