Gold Silver Rate Today: फिर महंगा हुआ सोना, त्यौहार आते ही बढ़ने लगे दाम, चांदी भी खूब चमकी, ये हैं आज के भाव
Gold Silver Rate Today: Gold became expensive again, prices started increasing as soon as festivals arrived, silver also shined, these are today's prices

Gold Silver Rate Today: देश में 12 अक्टूबर को सोना महंगा हुआ है। वहीं, चांदी के दाम भी बढ़े है। सोना-चांदी खरीदने आज बाजार जाना है तो उससे पहले ये जरूरी खबर पढ़ लें। Goodreturns के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 01 ग्राम 22 कैरेट सोने की औसत कीमत 5,415 रुपए जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 54,150 रुपए है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 59,060 रुपए है।
मार्केट में सोने और चांदी का वर्तमान भाव – Gold Silver Rate Today
* 22 कैरेट सोना – 54,150
* 24 कैरेट सोना – 59,060
* चांदी का भाव – 72,600
12 अक्टूबर 2023 को भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत – Gold Silver Rate Today
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
चेन्नई | ₹54,150 | ₹59,070 |
मुंबई | ₹54,000 | ₹58,910 |
नई दिल्ली | ₹54,150 | ₹59,060 |
कोलकाता | ₹54,000 | ₹58,910 |
बैंगलोर/बेंगलुरु | ₹54,000 | ₹58,910 |
हैदराबाद | ₹54,000 | ₹58,910 |
केरल | ₹54,000 | ₹58,910 |
पुणे | ₹54,000 | ₹58,200 |
जयपुर | ₹54,150 | ₹59,060 |
- Also Read : Hair Care Tips: बालों को रखना है हेल्दी और घने तो बिल्कुल भी ना करें ये गलतियां, झड़ जाएंगे सारे बाल

सोना हुआ महंगा – Gold Silver Rate Today
बुधवार को सोने की कीमत में करीब 220 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 59,060 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 54,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले बुधवार को भी सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 58,680 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
- Also Read : Intresting GK Question : बताएं, अगर राम के गार्डन में श्याम की मुर्गी ने अंडा दे दिया, तो अंडा किसका होगा?
चांदी भी हुई महंगी – Gold Silver Rate Today
आज रविवार को चांदी के दाम में भी इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत में 500 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद आज चांदी के दाम 72,600 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। इससे पहले रविवार को यह 72,100 रुपए प्रति किलो थी।
- Also Read : IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान मैच पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया अपना मास्टर प्लान, बोले…

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने-चांदी का हाल? – Gold Silver Rate Today
इजराइल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की जा रही है। आज की बात करें तो सोना कल के मुकाबले 0.24 फीसदी तक चढ़कर 1,878.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी आज 0.72 फीसदी का उछाल दर्ज किया जा रहा है और यह 22.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
गौरतलब है कि कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध का असर सोने के दाम में तेजी देखी जा सकती है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख रहे हैं जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ सकता है।
- Also Read : Bihar Train Accident Live: भयंकर हादसा; 120 की रफ्तार में पटरी से उतरी ट्रेन, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
सोने की शुद्धता – Gold Silver Rate Today
देश में सोने की शुद्धता को BIS द्वारा प्रमाणित किया जाता है BIS हॉलमार्क वाले सोने पर कई अंको का कोड लिखा होता है जिसमें सोने की शुद्धता को दर्शाने वाला पूरा विवरण होता है 24 कैरेट सोने पर 999 अंक का हॉलमार्क होता है, जबकि 18 कैरेट सोने पर 750 अंक का हॉलमार्क होता है।
सोने की शुद्धता को कैरेट (Karats) में मापा जाता है। 1 कैरेट सोने का मतलब है कि 24 कैरेट सोने में से 1/24 सोना है। इसलिए, 24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है, जबकि 10 कैरेट सोना केवल 41.7% शुद्ध होता है।