Employees Diwali Bonus 2023 : नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हर कर्मचारी के खाते में आएंगे इतने रूपए
Employees Diwali Bonus 2023: Big gift to government employees before Navratri, this much money will come to the account of every employee.

![]() |
![]() |
![]() |
Employees Diwali Bonus 2023 : इसी महीने के 15 तारीख से मां दुर्गा का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले SECL प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे दी है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस के लिए प्रबंधन ने 322 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। त्योहार से पहले बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। बात करें कर्मचारियों के खाते में आने वाली रकम की तो हर कर्मचारी के खाते में कम से कम 85 हजार रुपए जमा होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, SECL पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में पांच गुना की बढ़ोतरी की है। वर्ष 2010 में कर्मचारियों को 17 हजार रुपए बोनस मिले थे, जबकि पिछले वर्ष बोनस की राशि 76,500 रुपए रही थी। SECL के जनसंपर्क अधिकारी डा सनीश चंद्र ने बताया कि सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान विजयदशमी त्योहार से पूर्व कर दिया जाएगा।

बता दे कि, कोयला कर्मियों के खाते में मिलने वाला सितंबर माह का वेतन भुगतान में समस्याएं थीं, लेकिन अब उन्हें सितंबर माह के वेतन के लिए अक्टूबर में भुगतान कर दिया जाएगा। इसमें कोल इंडिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि भी शामिल रहे। एसईसीएल के कर्मचारियों के बीच खुशी की खबर आई है जो इसका आनंद उठा रहे हैं।
- Also Read : IPS Success Story : बिना कोचिंग पहले ही अटेम्प्ट में पास की UPSC की परीक्षा, 21 साल में ही बन गए IPS अफसर

इतना मिलेगा बोनस – Employees Diwali Bonus 2023
बोनस के लिए प्रबंधन ने 322 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। त्योहार से पहले बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। बात करें कर्मचारियों के खाते में आने वाली रकम की तो हर कर्मचारी के खाते में कम से कम 85 हजार रुपए जमा होंगे। इसके तहत इस बार ढ़ाई लाख से अधिक कर्मचारियों को 8 हजार रुपए अधिक बोनस मिलेगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 21 को खाते में आएगी राशि – Employees Diwali Bonus 2023
इसमें सीसीएल के करीब 33 हजार, बीसीसीएल के 36 हजार श्रमिकों सहित कुल कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियों के 2,23000 श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि इस बार 15 अक्टूबर से नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है और 24 अक्टूबर को दशहरा है, इसके पहले ही कोल इंडिया प्रबंधन ने बैठक कर बोनस पर निर्णय लिया है।
आगामी 21 अक्टूबर को कोयला कर्मियों के खाते में गणना कर राशि जमा करा दी जाएगी। वही ठेका श्रमिकों के बोनस संबंधी 19 अक्टूबर को सीएमडी मीट में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि इन कर्मचारियों को बी दिवाली से पहले बोनस का लाभ दे दिया जाएगा।