Bharatiya Sampoorna Krantikari Party : मप्र की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेेगी भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी : ठाकुर जोगेन्‍द्र सिंह भदौरिया

Bharatiya Sampoorna Krantikari Party: Bharatiya Sampoorna Krantikari Party will contest elections on all 230 seats of Madhya Pradesh: Thakur Jogendra Singh Bhadauria

Bharatiya Sampoorna Krantikari Party : मप्र की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेेगी भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी : ठाकुर जोगेन्‍द्र सिंह भदौरिया

नई दिल्ली से पत्रकार उषा माहना की कलम से। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदौरिया। श्री भदौरिया ने चर्चा के दौरान बताया कि भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी का रजिस्ट्रेशन 2006 में हुआ पार्टी ने उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली एवं कश्मीर के चुनाव में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।

ठाकुर जोगिंदर सिंह भदौरिया ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली मे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई, जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने 3 वर्ष के लिए श्री भदौरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ए पी सिंह को राष्ट्रीय महासचिव चुना।

श्री भदौरिया ने बताया कि पांच राज्यों की विधानसभा के चुनाव शीघ्र होने वाले जिसमें पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में अपने सहयोगी दलों के साथ संपूर्ण ताकत से चुनाव लड़ेगी।

श्री भदौरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने सहयोगी समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की विधानसभा भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी के सदस्यों की बिना पूर्ण नहीं होगी। अर्थात भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदन में पहुंचेंगे यह जनता जनार्दन ने ठान लिया है।

लोकनायक जयप्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था उसे समय हमारी पार्टी के संस्थापक डॉक्टर ओमप्रकाश जी जयप्रकाश जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर थे इस संपूर्ण क्रांति ने जनता पार्टी का जन्म दिया और जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ आज वही भारतीय जनता पार्टी अपने उन मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है इसलिए पुनः एक बार देश में संपूर्ण क्रांति की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के जनाधार जन-जन के बीच में है पार्टी के लाखों कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर संपूर्ण क्रांति का नारा प्रबल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मध्य प्रदेश की इन दोनों पार्टी से ऊब चुकी है जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार के मिसल बन चुके हैं।

जनता ने उनके पर्यायवाची नाम घोटालेबाज मामा भ्रष्टाचारी मामा घोषणा वीर मामा फर्जी मामा नाम रखे हुए है।  उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की पार्टी में बगावत हो चुकी है प्रतिदिन कोई ना कोई विधायक पार्टी छोड़कर के जा रहा है अब तो आरएसएस ने भी बगावती तेवर जारी रखे हैं और अपनी नई पार्टी बना ली है यह सब इस बात का सबूत है की मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार से जनता पूर्ण रूप से दुखी है और जब जनता दुखी होती है तो फिर वह सत्ता परिवर्तन कर देती है रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां सिंहासन खाली करो अब जनता आती है।

उन्होंने कहा जब जनता मैं आक्रोश आता है तो बड़े-बड़े तानाशाहों के महलों की नीव ताश के पत्तों पर बने महल की तरह डाह जाती है!

जनता तीसरे विकल्प की तलाश में थी जो जनता को भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के रूप में मिल गया इसलिए यह निश्चित हो गया है कि अब सरकार तीसरे विकल्प की ही बनेगी हमारी सरकार बधाई सभी भ्रष्टाचारियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी यह सरकार युवा पीढ़ी की होगी उन्होंने कहा कि भारत महान है भारत महान था भारत महान रहेगा यह हमारी पार्टी का स्थाई नारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Royal Enfield : रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2023 में एक नई बाइक लॉन्च की है Water Geyser: सस्ते में खरीदना है गीजर? तो यहां देखें भारत के सबसे Best Geyser Brands की लिस्ट Baby Boy : भोलेबाबा से है प्‍यार तो बच्‍चे को दे सकते हैं शिव के ये नाम Samsung का ये ताकतवर फोन इंडिया में हो सकता है लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग Royal Enfield Himalayan 452 हुई लॉन्च, बुकिंग भी शुरू; जानिए कीमत समेत पूरी डीटेल Homemade collagen : इस होममेड एंटी एजिंग कोलेजन पाउडर से, 55 की उम्र में भी 25 की दिखेंगी Vande Bharat Train : एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा ने चलाई वंदे भारत एक्सप्रेस IAS Story : India की सबसे कठिन परीक्षा UPSC क्रैक करने वाले बनते हैं IAS Home Temple: यदि आपके घर के मंदिर पर बना है गुम्बद तो जान लें कुछ बातें KTM से भी धांसू लुक और 221KM रेंज के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आई Orxa Mantis Electric Motorcycle, पल्सर वाले तो छिपा लेंगे मुंह