Sariya Cement Ka Bhav: सीमेंट और सरिया ने तोड़े रिकॉर्ड, जारी हुए ताजा रेट..
Sariya Cement Ka Bhav: Cement and Sariya broke records, latest rates released..

Sariya Cement Ka Bhav: अपने जीवनकाल में हर कोई इंसान सपना देखता हैं कि वह अपने और अपने परिवार के लिए एक सुंदर मकान बनाए। लेकिन इस समय जो महंगाई बढ़ रही है, उसने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। एक तो जमीन के भाव महंगे हैं और यदि किसी के पास जमीन है तो वह उसके पास घर बनाने के लिए लगने वाली महंगी सामग्री रुकावट के रूप में सामने खड़ी होती है।
बिल्डिंग मैटेरियल के आए दिन दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में मध्यमवर्गीय लोग भी बड़ी सोच समझकर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं। अब आम लोगों के लिए एक और बुरी खबर हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सीमेंट के भाव में तेजी देखी गई थी। लेकिन इस बार सरिया के भाव भी बढ़ गए हैं।

Sariya Cement Ka Bhav: तेजी से बढ़ सकते है सरिया के रेट
घर की मजबूती सीमेंट और सरिया पर ही मुख्य रूप से निर्भर करती है। घर बनाने की पूरी लागत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान सीमेंट और सरिया का ही होता है। अब सरिए और सीमेंट महंगे हो रहा है। इनके भाव में तेजी दिखने भी लगी है। देश के विभिन्न शहरों में सरिए के भाव में पिछले कुछ महीने में 10-12 फीसदी की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल-फिलहाल में सीमेंट के भाव तेजी से बढ़े हैं। अब सरिए के भाव भी तेजी से बढ़ सकते हैं, क्योंकि स्टील की कीमतें बढ़ने वाली हैं।

Sariya Cement Ka Bhav: सीमेंट भी हो रहा महंगा
बारिश का मौसम धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। इसके साथ ही देश भर में कंस्ट्रक्शन के कामों में तेजी आने लगेगी। अपने घर बनाने की तैयारी में जुटे लोग के लिए निराश करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। सीमेंट के दाम पहले ही बढ़ने लग गए हैं और अब सरिए के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।
- Also Read : GST Council Meeting: शराब से आटा तक, GST काउंसिल की बैठक में सस्ती हुई ये चीजें, जानें कितनी होगी बचत

Sariya Cement Ka Bhav: हमेशा घटते बढ़ते रहते हैं भाव
जानकारी के मुताबिक बता दें कि भवन निर्माण की सामग्री में दिन प्रतिदिन उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में जो भी व्यक्ति घर मकान का निर्माण कराने की सोच रहा है वह पहले न्यूज के माध्यम से सरिया, सीमेंट के दामों के बारे में जानकारी कर लें, जैसे ही इन भवन सामग्री की चीजों के दामों में गिरावट होती है, तुरंत व्यक्ति समय को देखते हुये घर, मकान निर्माण का कार्य लगा सकते हैं। अगर जरा सा भी रेट में लाभ मिले तो उतने में भी बड़ा फायदा होता है।
- Also Read : Today Recipe : हेल्दी नाश्ते के लिए Try करें स्वादिष्ट उत्तपम रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका…

Sariya Cement Ka Bhav: दाम बढ़ाने लगी कंपनियां
आपको जानकारी के लिए यहां बता दें कि बहुत सारी रिपोर्ट इस तरफ़ इशारा कर रहीं हैं कि कुछ स्टील कंपनियों ने दाम बढ़ाने की शुरुआत भी कर दी है। कंपनियों ने हॉट-रॉल्ड और कोल्ड रॉल्ड प्रोडक्ट के दाम करीब 12-24 डॉलर प्रति टन यानी 2000 रुपये प्रति टन तक बढ़ाए हैं। अब अगर इस्पात के भाव बढ़ेंगे तो स्वाभाविक है कि उसी अनुपात में सरिए यानी स्टील की छड़ों के दाम भी बढ़ेंगे। इस तरह घर बनाने की लागत पर सीधा असर पड़ेगा।

यहां बॉक्स आएगा – Sariya Cement Ka Bhav
Place | State | Product | Price | Date | – |
Mandi Gobindgarh | Punjab | TMT 12mm | 50,800 | 05 Oct 2023 | 300 |
Kanpur | Uttar Pradesh | TMT 12mm | 48,500 | 05 Oct 2023 | 0 |
Ghaziabad | Uttar Pradesh | TMT 12mm | 48,500 | 05 Oct 2023 | 0 |
Raipur | Chhattisgarh | TMT 12mm | 47,000 | 05 Oct 2023 | 700 |
Raigarh | Chhattisgarh | TMT 12mm | 46,500 | 05 Oct 2023 | 700 |
Muzaffarnagar | Uttar Pradesh | TMT 12mm | 48,300 | 05 Oct 2023 | 0 |
Bhavnagar | Gujarat | TMT 12mm | 51,700 | 05 Oct 2023 | 0 |
Durgapur | West Bengal | TMT 12mm | 44,700 | 05 Oct 2023 | 400 |
Kolkata | West Bengal | TMT 12mm | 44,700 | 05 Oct 2023 | 400 |
Goa | Goa | TMT 12mm | 51,600 | 05 Oct 2023 | 400 |
Indore | Madhya Pradesh | TMT 12mm | 50,400 | 05 Oct 2023 | -400 |
Jalna | Maharashtra | TMT 12mm | 51,200 | 05 Oct 2023 | 500 |
Mumbai | Maharashtra | TMT 12mm | 51,700 | 05 Oct 2023 | 0 |
Jaipur | Rajasthan | TMT 12mm | 48,700 | 05 Oct 2023 400 | 400 |
Hyderabad | Telangana | TMT 12mm | 50,500 | 05 Oct 2023 | 0 |
Delhi | Delhi | TMT 12mm | 49,200 | 05 Oct 2023 | 0 |
Rourkela | Odisha | TMT 12mm | 47,500 | 05 Oct 2023 | 700 |
Chennai | Tamil Nadu | TMT 12mm | 51,300 | 05 Oct 2023 | 300 |
Nagpur | Maharashtra | TMT 12mm | 48,200 | 05 Oct 2023 | 0 |

Sariya Cement Ka Bhav: 2000 से 4000 रुपये तक बढ़ेंगे रेट
आपको जानकारी के लिए यहां बता दें कि बहुत सारी रिपोर्ट इस तरफ़ इशारा कर रहीं हैं कि भारतीय इस्पात कंपनियां जल्दी ही स्टील के दाम बढ़ा सकती हैं। इस्पात कंपनियों को कोकिंग कोल की महंगाई के कारण ज्यादा लागत का बोझ उठाना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्पात कंपनियां दिसंबर तक दाम बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। स्टील के दाम में यह बढ़ोतरी 25 से 50 डॉलर यानी 2000 से 4000 रुपये प्रति मीट्रिक टन तक हो सकती है।
- Also Read : Viral Hindi Jokes : पप्पू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा…

Sariya Cement Ka Bhav: 55 रुपए प्रति बैग बड़े सीमेंट के भाव
हाल ही में देख गया हैं कि सीमेंट और सरिया के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। सीमेंट पहले से ही तेजी दिखा रहा है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बताया था कि सितंबर महीने के दौरान सीमेंट की औसत कीमतें एक महीने पहले यानी अगस्त की तुलना में 4 फीसदी बढ़ गईं। जेफरीज इंडिया के अनुसार, पूर्वी भारत में सीमेंट की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं।
अगस्त के अंत में सीमेंट के जो भाव चल रहे थे, वे सितंबर के अंत में 50 से 55 रुपये प्रति बैग तक बढ़ गए। वहीं देश के अन्य हिस्सों में सीमेंट के भाव तुलनात्मक रूप से काफी कम बढ़े हैं। एनालिस्ट का कहना है कि बाकी हिस्सों में इस दौरान प्रति बोरी भाव 20 रुपये तक बढ़ा है।
- Also Read : Indira Ekadashi: इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर को करें ये खास उपाय, होंगे श्रीहरि प्रसन्न, घर में आएगी खुशहाली
प्रदेश और जिले की सभी जरूरी खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सअप से…
- Also Read : New Bajaj CT 110X : TVS Apache पर कहर ढहाने आ गई है नई बजाज की बाइक, देती है 70kmp से ज्यादा माइलेज